Home छतरपुर बुन्देलखण्ड के महामहोत्सव का आगाज आज से

बुन्देलखण्ड के महामहोत्सव का आगाज आज से

Jeevan Ayurveda

अपने-अपने राम पर आज से कुमार विश्वास का व्याख्यान

छतरपुर। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सिद्धपीठ के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुके बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध तीर्थ बागेश्वर धाम में मंगलवार से धार्मिक कार्यक्रम की शुरूआत हो रही है। 27 फरवरी से 29 फरवरी तक अपने-अपने राम पर जाने-माने कवि एवं कथाकार कुमार विश्वास का व्याख्यान होगा। इसके बाद एक मार्च से श्रीमद् भागवत कथा विशाल कलश यात्रा के साथ शुरू होगी। 8 मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल कन्या विवाह महामहोत्सव आयोजित हो रहा है।जानकारी के मुताबिक प्रख्यात कवि एवं कथाकार कुमार विश्वास अपने-अपने राम थीम पर आज से तीन दिनों तक कथा करेंगे। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम में मंगल कार्यों की बहार आ रही है। यूं तो वर्ष भर यहां यज्ञ, हवन के कार्यक्रम होते रहते हैं लेकिन हर वर्ष शिवरात्रि के एक सप्ताह पूर्व से विशेष हवन एवं यज्ञ का आयोजन किया जाता है। मंगलवार से तीन दिनों तक कुमार विश्वास का व्याख्यान और इसके ठीक अगले दिन एक मार्च से वृंदावन के जाने-माने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जी की रसभरी वाणी से श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने का अवसर मिलने वाला है। 7 दिनों तक कथा सागर में गोता लगाने के बाद 8 मार्च शिवरात्रि पर्व पर बागेश्वर धाम में 155 कन्याओं को परिणय सूत्र में बांधा जाएगा। इस बार बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी धर्मबेटियों को दहेज में लाखों की सामग्री के साथ एक-एक मोटर साईकिल भी देने की व्यवस्था की है। सभी धर्मप्रेमियों से महाराजश्री की ओर से आग्रह किया गया है कि वे बुन्देलखण्ड के इस महाकुंभ में शामिल होकर न केवल पुण्य लाभ कमाएं बल्कि आयोजन में अपना सहयोग प्रदान करें।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here