Home छतरपुर पुलिस ने पांच हजार के इनामी हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने पांच हजार के इनामी हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। दिनांक 17 जनवरी 2025 के प्रात: थाना ओरछा रोड पुलिस को टीपी नगर में एक मृत व्यक्ति के शव होने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम शीघ्र मौके पर पहुंची, घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, मृत व्यक्ति मूलचंद के रूप में पहचान की गई। शव पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सालय भेजा गया। थाना ओरछा रोड में एकत्रित साक्ष्य, परिजन के कथन के आधार पर हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में आवागमन करने वाले व्यक्तियों की जानकारी एकत्र की गयी, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। अज्ञात आरोपी की हर संभावित स्थानों में निरंतर तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5000 इनाम की उद्घोषणा की थी। पुलिस ने संदेही से पूछताछ की, हत्या का अपराध करना स्वीकार किया।थाना ओरछा रोड पुलिस ने हत्या के आरोपी 5000 के इनामी बबलू मिस्त्री निवासी नारायणपुरा छतरपुर को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ओरछा रोड उप निरीक्षक दीपक यादव, सहायक उप निरीक्षक शिशुपाल, सुरेश कुमार, प्रधान आरक्षक दाताराम, हितेंद्र, राजेश, महेंद्र यादव, राकेश, सूरज, तरुण विश्वकर्मा, आरक्षक रविंद्र सत्यम एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here