Home छतरपुर पर्यटन नगरी में आयोजित हुई विनयांजलि सभा

पर्यटन नगरी में आयोजित हुई विनयांजलि सभा

Jeevan Ayurveda

खजुराहो। युगदृष्टा संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर के अनंत उपकारों को नमन करने के लिए दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र स्वर्णोदय तीर्थ खजुराहो में विनयांजलि सभा आयोजित हुई, जिसमें जैन समाज सहित सर्वधर्म के लोग सम्मिलित हुए। सभा का संचालन प्रबंध समिति के मंत्री राकेश जैन खजुराहो द्वारा किया गया। विनयांजलि सभा की शुरुआत आचार्य गुरुदेव की पूजन से हुई। तदुपरांत सतना नगर निगम के महापौर योगेश ताम्रकार ने आचार्य के चित्र की समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित की।सभा के प्रारंभ में मंगलाचरण श्रीमती शिल्पी जैन सुर्या ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से आचार्य भगवन के चरणों विनयांजलि अर्पित की। इसी क्रम श्रीमति सपना जैन पीस जैम स्कूल की प्राचार्या ने भी अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से श्रद्धासुमन अर्पित किए। योगेश ताम्रकार ने प्रथम वक्ता के रूप में उद्बोधन दिया। इसके बाद स्वर्णोदय तीर्थ न्यास के मंत्री इंजी. रमेशचन्द्र जैन सतना, वरिष्ठ पत्रकार मुराद अली, राजीव शुक्ला पुरान्त, गणेश पाठक, देवेंद्र चतुर्वेदी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मतंगेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने गुरुदेव के श्री चरणों बिताए पलों को साझा किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खण्ड कार्यवाहक इंज. ओमप्रकाश पटेल ने ओजस्वी वक्तव्य दिया। ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहिन विद्या और नीरजा ने इस क्षति को संपूर्ण मानव जगत की क्षति बताया। अरिहंत महिला मंडल की मंत्री श्रीमती अलका जैन खजुराहो, कु. जूही जैन राजनगर, जैन समाज खजुराहो के अध्यक्ष दिलीप जैन ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से गुरुदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। समिति के पूर्व अध्यक्ष विनोद जैन, गाइड एसोसिएशन से अनूप जैन, व्यापारी संघ के अध्यक्ष नरेश सोनी एवं पंकज अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद से परशुराम तिवारी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। सहमंत्री शैलेन्द्र जैन ने उपस्थित सभी जनों का आभार प्रकट किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here