निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
छतरपुर। नगर के प्रसिद्ध एवं प्राचीन हनुमान टोरिया मंदिर पर एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन स्व नाथूराम एवं माताजी स्व रामकली असाटी की स्मृति में उनके पुत्र हरि असाटी, नाती सुशील असाटी, सुनील असाटी, राकेश असाटी, रामजी साईं ओम (असाटी अनाज भंडार) के सहयोग से चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आने वाली 26 अप्रैल की जगह 27 अप्रैल को किया जा रहा है । समिति के गिरजा पाटकर ने बताया कि यह शिविर सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के सयोजन में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के द्वारा नेत्र रोग से पीडि़त मरीजों का इलाज किया जाएगा एवं उन्हें चश्मा और दवा भी वितरित की जाएगी तथा परीक्षण के उपरांत मोतियाबिंद से पीडि़त मरीजों को चिन्हित कर ऑपरेशन हेतु चित्रकूट भेजा जाएगा। हनुमान टोरिया सेवा समिति ने इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर लाभ लेंने का आग्रह किया है।







