Home उत्‍तर प्रदेश ग्राम सलट की गौशाला में अव्यवस्थाओं पर भड़की सनातन धर्म सेना, कर्मचारियों...

ग्राम सलट की गौशाला में अव्यवस्थाओं पर भड़की सनातन धर्म सेना, कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप

Jeevan Ayurveda

सलट/जनपद महोबा । जनपद महोबा के ग्राम सलट स्थित गौशाला में अव्यवस्थाओं और कर्मचारियों के कथित अभद्र व्यवहार को लेकर सनातन धर्म सेना ने कड़ा विरोध जताया है।
जानकारी के अनुसार, सनातन धर्म सेना का एक कार्यकर्ता गौशाला की व्यवस्थाओं का वीडियो बनाकर वास्तविक स्थिति दिखा रहा था। आरोप है कि वहां मौजूद एक कर्मचारी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, अपशब्द कहे और वीडियो बनाने से रोकते हुए उसे वहां से भगा दिया । घटना की सूचना मिलने पर सनातन धर्म सेना की पूरी टीम तत्काल ग्राम सलट की गौशाला पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। संगठन का कहना है कि गौशाला की स्थिति बेहद दयनीय मिली। आरोप है कि गोवंश के लिए पर्याप्त चारे और स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं थी। कई गायों को नाले का पानी पीते देखा गया। वहीं एक गाय गौशाला के बाहर खड़ी थी जबकि उसका बछड़ा अंदर बंद था, जिससे गाय लगातार अपने बछड़े को पुकार रही थी। सनातन धर्म सेना ने यह भी आरोप लगाया कि गौशाला के बाहर लगा सूचना बोर्ड भी अधूरा मिला। संगठन के अनुसार, बोर्ड पर न तो ग्राम का नाम, न ग्राम प्रधान का नाम और न ही ग्राम सचिव का नाम अंकित था। उनका कहना है कि बोर्ड पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं थी, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े होते हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि उन्होंने ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और संबंधित कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचा। संगठन का यह भी कहना है कि गौशाला पर ताला लगा हुआ था। मौके पर मौजूद सनातन धर्म सेना के सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गौशाला की ऐसी स्थिति बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं किया गया तो पूरे मामले का ज्ञापन जिला प्रशासन, मुख्य विकास अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपा जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। सनातन धर्म सेना ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम सलट, जनपद महोबा की गौशाला में गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, स्वच्छ पेयजल, नियमित चिकित्सा सुविधा और उचित देखरेख तत्काल सुनिश्चित की जाए। साथ ही गौशाला के सूचना बोर्ड पर ग्राम, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव एवं अन्य आवश्यक विवरण स्पष्ट रूप से अंकित किए जाएं, ताकि आम जनता को सही जानकारी उपलब्ध हो सके।
जय श्री राम।
जय गौमाता।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here