
छतरपुर। सिद्ध तीर्थ बागेश्वर धाम में बुंदेलखंड का छठवां महाकुंभ शुरू हो गया है। विगत रोज हजारों लोगों की उपस्थिति में कलश यात्रा के साथ इस महाकुंभ की शुरुआत हुई थी। रात करीब 3:30 बजे बागेश्वर महाराज मोटरसाइकिल से व्यवस्थाओं की नब्ज टटोलने निकल पड़े। उन्होंने पंडाल के आसपास से लेकर हेलीपैड तक की जानकारी ली। समूचा धार्मिक आयोजन हर्ष और उल्लास के साथ आगे बढ़े इसी उद्देश्य को लेकर महाराज श्री दिन-रात कार्य कर रहे हैं।जब लोग गहरी नींद में होते हैं, चारों तरफ सन्नाटा पसरा रहता है तब भी महाराज श्री को धाम के आयोजन की चिंताएं सताती हैं । सन्नाटे को चीरती हुई मोटरसाइकिल कथा स्थल पहुंची यहां जो लोग व्यवस्थाएं देख रहे थे शायद उन्हें भी अनुमान नहीं था कि रात के 3:30 बजे महाराज श्री आ जाएंगे । हालांकि जिम्मेदार लोग लगातार अपनी जिम्मेदारी निभाकर काम करने में जुटे हैं। बागेश्वर महाराज ने विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक बातें बताईं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संतों का लिया आशीर्वाद, किया सम्माननोट: इस समाचार के साथ फोटो 11 लगाएं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने गुरुवार को बागेश्वर धाम पहुंचकर न केवल बालाजी का आशीर्वाद लिया बल्कि बरसाना से आए संतों का भी आशीर्वाद लिया। उन्होंने संतों के साथ बैठकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया। चूंकि बागेश्वर धाम उनके संसदीय क्षेत्र में आता है इसलिए उन्होंने सांसद होने के नाते संतो को पट्टिका, स्मृति चित्र एवं हनुमान चालीसा के साथ-साथ महाराज श्री द्वारा दिये गए चांदी के सिक्के भेंट किए। श्री शर्मा का एक हफ्ते में यह तीसरा दौर है जो की 23 फरवरी को देश के मुखिया नरेंद्र मोदी आ रहे हैं इसलिए उन्होंने महाराज श्री से बंद कमरे में करीब 1 घंटे तक विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर वृंदावन धाम से पधारे मृदुल कांत शास्त्री जी ने महाराज श्री को होली में वृंदावन आने का निमंत्रण दिया। संतो के साथ होली के गीत और फूलों की होली भी खेलने का अवसर मिला।







