Home छतरपुर झमाझम बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, लोगों को मिली राहत

झमाझम बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, लोगों को मिली राहत

11
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पिछले करीब एक सप्ताह से जिले के मौसम से लोग जूझ रहे थे। उमस के कारण लोग बेहद परेशान थे। आखिरकार गुरुवार को जोरदार बारिश होने से मौसम बदल गया जिससे लोगों ने भी राहत की सांस ली है। अभी इसी तरह के बारिश के दौर की जरूरत है।गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक काले बादलों ने पानी गिराना शुरू कर दिया। पहले तो हल्की बारिश का दौर चालू हुआ लेकिन धीरे-धीरे तेज बारिश शुरू हो गई। आधा घंटे से अधिक समय तक तेज बारिश होने से मौसम में कुछ देर के लिए ठंडक आ गई। पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम की मार झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि तेज उमस और तीखी गर्मी ने उनका चैन छीन लिया है। न तो घर के बाहर सुकून है और न ही घर के अंदर। हवा शांत होने और उमस की वजह से लोगों में बेचैनी बढ़ रही थी लेकिन झमाझम बारिश होने से लोगों ने कुछ देर ही सही राहत महसूस जरूर की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की बारिश अभी लगातार होना चाहिए तब कहीं जाकर मौसम में ठंडक आएगी। पिछले एक सप्ताह से बारिश न होने के कारण इसका असर फसलों पर भी दिखाई दे रहा था मगर अब बारिश होने से फसलों में सुधार हो जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here