
छतरपुर। पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है। शस्त्र विक्रय एवं शस्त्र निर्माण करने वाले वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जारी है। जिले में अवैध हथियार फैक्ट्री का संचालन एवं विक्रय करने वाले 65 अपराधियों को चिन्हित किया गया है, जिनमें लवकुशनगर अनुभाग के 38, नौगांव अनुभाग के 11, छतरपुर अनुभाग के 8, बिजावर अनुभाग के 3 और खजुराहो अनुभाग के 5 बदमाश शामिल हैं। विभाग द्वारा बताया गया है कि इन बदमाशों को थाने में बुलाकर उनकी निगरानी की जा रही है, साथ ही उनके मूवमेंट पर भी नजर रखी जा रही है। उनकी संपूर्ण गतिविधियों की जानकारी एकत्र कर डोजियर तैयार किया जा रहा है। छतरपुर जिले से बाहर के अपराधियों की जानकारी भी एकत्र की जा रही है।







