Home छतरपुर एसपी अमित सांघी की डीआईजी रैंक पर पदोन्नति पर डीआईजी ललित शाक्यवार...

एसपी अमित सांघी की डीआईजी रैंक पर पदोन्नति पर डीआईजी ललित शाक्यवार लगाए स्टार

6
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। 29 दिसम्बर को गृह विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा में सेवारत पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी की गई थी। सोमवार को उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज छतरपुर ललित शाक्यवार द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के पदोन्नति होने पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी गई। अमित सांघी ने जिले में दिनांक 28 मार्च से अभी तक पुलिस अधीक्षक छतरपुर पद पर जिले में विभिन्न मौकों पर चुनौतीपूर्ण ड्यूटी कर, शहर में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने में, निर्वाचन ड्यूटी निर्विघ्न सफल करने में अभिन्न भूमिका निभाई है। डीआईजी रैंक पर पदोन्नति पर उप पुलिस महानिरीक्षक ललित शाक्यवार द्वारा उनके कार्य की प्रशंसा की गयी तथा यही कार्यप्रणाली उनके अग्रिम कार्यकाल में इसी तरह कायम रहेगी। इस कार्यक्रम में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अति. पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह द्वारा किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here