Home छतरपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संतों का लिया आशीर्वाद, किया सम्मान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संतों का लिया आशीर्वाद, किया सम्मान

Jeevan Ayurveda

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने गुरुवार को बागेश्वर धाम पहुंचकर न केवल बालाजी का आशीर्वाद लिया बल्कि बरसाना से आए संतों का भी आशीर्वाद लिया। उन्होंने संतों के साथ बैठकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया। चूंकि बागेश्वर धाम उनके संसदीय क्षेत्र में आता है इसलिए उन्होंने सांसद होने के नाते संतो को पट्टिका, स्मृति चित्र एवं हनुमान चालीसा के साथ-साथ महाराज श्री द्वारा दिये गए चांदी के सिक्के भेंट किए। श्री शर्मा का एक हफ्ते में यह तीसरा दौर है जो की 23 फरवरी को देश के मुखिया नरेंद्र मोदी आ रहे हैं इसलिए उन्होंने महाराज श्री से बंद कमरे में करीब 1 घंटे तक विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर वृंदावन धाम से पधारे मृदुल कांत शास्त्री जी ने महाराज श्री को होली में वृंदावन आने का निमंत्रण दिया। संतो के साथ होली के गीत और फूलों की होली भी खेलने का अवसर मिला।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here