
छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुरा में एक युवक पर दो नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा अड़ा दिया। युवक ने अपने बचाव में बदमाशों से कट्टा छीनने की कोशिश की तभी फायर हो गया और गोली युवक के हाथ में लग गई। युवक को चार पहिया वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया गया। घायल भागचन्द्र पटेल तनय फूलचन्द्र पटेल 38 वर्ष निवासी रानीपुरा ने बताया कि वह अपने खेत पर बने कुआं के पास पुलिया पर बैठा था तभी दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच दो नकाबपोश बदमाश आए और उस पर कट्टा तान दिया। भागचन्द्र ने अपने आप को बचने के लिए कट्टे को पकड़ लिया तभी गोली चल गई। गोली युवक की हथेली में लगी तभी मौका पाकर दोनों बदमाश वहां से भाग गए। इसके बाद युवक चार पहिया वाहन से जिला अस्पताल आया जहां उसका इलाज किया गया। युवक ने बताया कि उसका गांव में कुछ लोगों से विवाद है लेकिन यह जानकारी है कि नकाबपोश बदमाश कौन थे।







