Home छतरपुर शादी समारोह में शराब युवकों ने किया उपद्रव

शादी समारोह में शराब युवकों ने किया उपद्रव

Jeevan Ayurveda

लड़की के मामा और भाई को पीटा, जिला अस्पताल में भर्ती
छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम सतना में एक अहिरवार परिवार की शादी में गांव के ही कुछ युवकों द्वारा शराब पीकर उपद्रव किया गया जिसमें लड़की का भाई और मामा घायल हुए हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
पठापुर निवासी रामवचन अहिरवार ने बताया कि उसके भाई मुन्ना अहिरवार अपनी भांजी की शादी में बमीठा थाना के ग्राम सतना गए थे। शादी समारोह के दौरान गांव के ही कुछ लड़कों द्वारा शराब पीकर हंगामा शुरू कर दिया गया और कुर्सियों के साथ तोडफ़ोड़ करने लगे। जब उन्हें मना किया तो युवकों द्वारा लाठी-डण्डों से मारपीट कर दी गई। जब घर के अन्य लोग बचाने पहुंचे तो युवकों द्वारा पथराव कर वहां से भाग गए। मारपीट में लड़की के मामा मुन्ना अहिरवार और लड़की के भाई राजसजीवन अहिरवार घायल हुए हैं जिन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मुन्ना के भाई रामवचन ने बताया कि गांव के शराबी युवक आकाश अहिरवार, दिलीप, समीर, रवि, राजकुमार, विजय सहित अन्य युवकों द्वारा उपद्रव कर मारपीट की गई है।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here