
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देश पर थाना नौगांव पुलिस द्वारा वर्ष 2014 के आम्र्स एक्ट के प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी आरोपी हरिशंकर विश्वकर्मा पिता बाबूलाल विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम लुगासी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पेशी पर उपस्थित नही होने पर न्यायालय नौगांव द्वारा वर्ष 2017 में स्थाई वारंट जारी किया गया था । पुलिस द्वारा वारंटी की तलाश हेतु मुखबिर लगाये गये। दिनांक 26.04.2024 को मतदान दिवस के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि वारंटी मतदान करने के पश्चात अपने गांव से बाहर जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर वारंट तामीली हेतु वारंटी की निगरानी कर वारंटी को मतदान करने के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाकर वारंट तामील किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सतीश सिंह थाना प्रभारी नौगांव, उनि बलराम सिंह यादव चौकी प्रभारी लुगासी, प्रआर हरिशंकर नायक, आरक्षक प्रहालाद पटेल, धर्मेन्द्र, सोनू सिंह यादव, जितेन्द्र अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








