Home छतरपुर कलेक्टर के पास पहुंचे आवारा गौवंश से त्रस्त ग्रामीण

कलेक्टर के पास पहुंचे आवारा गौवंश से त्रस्त ग्रामीण

10
0
Jeevan Ayurveda

ग्राम पंचायत में गौशाला का निर्माण करवाने की मांग
छतरपुर। आवारा गौवंश से त्रस्त छतरपुर जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम वनगांय के ग्रामीणों ने मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर पंचायत में गौशाला का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम वनगांय में इन दिनों लगभग तीन सैकड़ा आवारा गौवंश घूम रहा है जो न सिर्फ फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है बल्कि इंसानों पर भी हमला कर रहा है।
वनगांय निवासी विनोद कुमार पटेल ने बताया कि अभी हाल ही में खेतों की बुवाई हुई है, ऐसे में आवारा गौवंश का झुंड जिस खेत से गुजरता है उस खेत के अंकुरित पौधे पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं। इतना ही नहीं जब किसानों द्वारा गौवंश के झुंड को भगाने का प्रयास किया जाता है तब यह झुंड उल्टा किसानों के ऊपर हमला कर देता है। पिछले दिनों गौवंश के झुंड के हमले से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत वनगांय सहित आसपास के किसी गांव में गौशाला नहीं है, जिस कारण से आवारा गौवंश खुलेआम घूम रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से पंचायत में गौशाला का निर्माण करवाने की मांग की है

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here