Home छतरपुर लोकल स्टेक होल्डर के साथ जेंडर संवेदीकरण पर्यटन स्तरीय कार्यशाला का हुआ...

लोकल स्टेक होल्डर के साथ जेंडर संवेदीकरण पर्यटन स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

22
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना अंतर्गत आधार संस्था खजुराहो द्वारा मंगलवार को खजुराहो में पुलिस विभाग एवं लोकल स्टेट होल्डर के साथ जेंडर संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत में आधार संस्था की डायरेक्टर मेहरून सिद्दीकी द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया साथ ही संस्था का परिचय देते हुये बताया गया कि संस्था पिछले कई वर्षों से पर्यटन क्षेत्र में बच्चों एवं महिलाओं के साथ मिलकर काम कर रही है और आगे भी कार्य करती रहेगी। हमारा लक्ष्य पर्यटन स्थल खजुराहो को पुलिस विभाग एवं स्थानीय स्टेक होल्डर के सहयोग से सहज पर्यटन बनाना है। कार्यक्रम में स्नेह लता मैडम सलाहकार जेंडर एवं सामाजिक विकास मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के द्वारा बताया गया कि महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का मुख्य उद्देश्य पर्यटन स्थल में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक खासकर महिला पर्यटकों के लिए सहज वातावरण का निर्माण हो यह तभी संभव है जब स्थानीय समाज उसमें सहयोग करेगा और अधिक से अधिक पर्यटक स्थल में महिलाओं एवं बच्चियों की भागीदारी होगी तो निश्चित रूप से आने वाला पर्यटक अपने आप को सहज महसूस कर सकेगा। अमृत मीणा के द्वारा सामुदायिक पॉलिसी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में एडिशनल एस.पी.विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा पर्यटन स्थल में पर्यटन चौकियां बनाई गई है जिसमें पुलिस स्टाफ एवं स्टेट होल्डर के माध्यम से किसी भी समस्या का समाधान आपस में तालमेल करके करवाया जाता है। कार्यक्रम को एसडीओपी खजुराहो सलिल शर्मा द्वारा पर्यटन सुरक्षा के कई विषयों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई तथा आधार संस्था को ऐसे सामाजिक कार्य करने के लिए प्रशंसा भी की। आधार संस्था के कलस्टर कोऑर्डिनेटर संतोष सिंह के द्वारा मंच का संचालन किया गया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here