Home छतरपुर बाईकों की आमने-सामने की भिड़ंत में पांच लोग घायल

बाईकों की आमने-सामने की भिड़ंत में पांच लोग घायल

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। ओरछा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैंड़ी के समीप फोरलेन पर दो बाईकों की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक व्यक्ति की हालत नाजुक होने पर उसे ग्वालियर रिफर कर दिया गया। प्रभात रिछारिया निवासी नौगांव ने बताया कि उसका छोटा भाई आकाश रिछारिया दो दिन पहले बाईक से विनोद राजपूत के साथ शाम करीब 6 बजे छतरपुर से नौगांव के लिए फोरलेन से निकला था तभी कैड़ी के पास सामने आ रही बाईक से उसकी भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों बाईकों पर सवार 5 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रिफर कर दिया गया। बाकी लोगों का इलाज किया जा रहा है। वहीं प्रभात रिछारिया ने बताया कि उसके छोटे भाई आकाश का शनिवार को ऑपरेशन होना है।  
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here