Home छतरपुर छत से गिरा शिक्षक, हुई मौत

छत से गिरा शिक्षक, हुई मौत

14
0
Jeevan Ayurveda



चंदला। कस्बे के वार्ड 7 में किराए के मकान की छत से गिरने से सीएम राइज स्कूल में पदस्थ शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बीती रात का बताया जा रहा है, और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदला के सीएम राइज स्कूल में कार्यरत शिक्षक हेमंत कुमार माहौर, जो मूल रूप से भिंड जिले के गहोद गांव के निवासी थे, अपने किराए के मकान में छत पर खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे। हेमंत के बड़े भाई, जो चंदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद थे, ने बताया कि 4 जून की रात करीब 8:30 बजे हेमंत अपने बड़े बेटे साहिल से फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ा और वे छत से नीचे गिर पड़े। डेढ़ से दो घंटे बाद जब परिजनों ने हेमंत से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, तो फोन नहीं लगा। परिजनों ने हेमंत के साथी को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही साथी मौके पर पहुंचे और देखा कि हेमंत अचेत अवस्था में छत के नीचे पड़े थे। तुरंत उन्हें चंदला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चंदला थाना प्रभारी उदयवीर सिंह तोमर रात 10 बजे मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह चंदला स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों और पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टरों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here