Home छतरपुर लड़की को समझाने उसके घर पहुंचे चाचा, भाई को लड़के के घरवालों...

लड़की को समझाने उसके घर पहुंचे चाचा, भाई को लड़के के घरवालों ने पीटा

12
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कतरवारा में अहिरवार परिवार के लड़के ने देवपुर निवासी लड़की से भागकर 6 माह पहले भागकर शादी की थी। शादी के बाद दोनों परिवार भी राजी हो गए थे लेकिन कुछ दिन पहले लड़की के नाराज चाचा, भाई ने कतरवारा पहुंचकर लड़की को जबरन वापस लाने की कोशिश की थी जिसकी शिकायत भी सिविल लाइन थाने में दोनों पक्षों द्वारा की गई थी। इसके बाद सुबह करीब 12 बजे लड़की के चाचा और भाई कतरवारा पहुंचे जहां लड़के के परिवार द्वारा उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल में भर्ती अंकित अहिरवार निवासी देवपुर ने बताया कि वह रिश्ते में संगीता अहिरवार का चाचा लगता है। आज करीब 12 बजे जब वह संगीता के भाई संजू, शिवा, रवि अहिरवार सहित दो अन्य दोस्तों के साथ कतरवारा संगीता के घर पहुंचे तो संगीता के पति मनीष अहिरवार, नीरज, उसका भाई सूरज सहित उनके पिता और गांव के अन्य लड़कों ने उनके साथ लाठी, डण्डों से बुरी तरह मारपीट कर दी। इसके बाद अन्य  दोस्तों ने हमें बचाकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज किया जा रहा है।  अंकित ने बताया कि उक्त घटना तीन-चार दिन पहले की है। उसने बताया कि वह संगीता को समझाकर अपने घर वापस लाने के लिए कतरवारा गया था।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here