
शहीद को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
चंदला। बीते दिनों छतरपुर जिले के एक आर्मी के जवान लेह लद्दाख में सड़क दुर्घटना में शहीद हो गए थे। आर्मी जवान शालिगराम यादव छतरपुर जिले के चंदला थाना के बछौन चौकी क्षेत्र के सूरजपुर गांव के रहने वाले थे और वे लेह लद्दाख में जाट रेजीमेंट में पदस्थ थे। 23 अप्रैल के दिन सेना का ट्रक खाई में गिर गया था जिसमें शालिगराम यादव भी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। जवान के शव को आज उनके जन्म स्थल सूरजपुर बछौन पहुंचाया गया। शव के पहुंचने के बाद परिजनों न अंतिम संस्कार किया साथ ही शहीद शालिगराम यादव को गॉड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। दरअसल बीते दिन यानी कि 23 अप्रैल के दिन शालिगराम यादव पिता स्व मत्ती उर्फ माथुर यादव अपनी सेना के साथ ट्रक में सवार थे तभी ड्यूटी के दौरान सेना का ट्रक खाई में गिर गया और वो शहीद हो गए। घटना के बाद इसकी खबर बड़े अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे जहां उन्हें नजदीकी के मिलेट्री अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शालिगराम यादव की शादी दो साल पहले सुप्रिया यादव से हुई थी जिनका एक 6 महीने का बच्चा भी है। बच्चे का नाम अनुभव यादव है। शालिगराम के पिता का लंबी बीमारी के चलते पहले ही देहांत हो गया था। अब उनके घर में तीन भाई थे जिसमें शालिगराम यादव मंझले बेटे थे, उनमें से बड़े भाई का नाम संतू यादव है तो दूसरे भाई का नाम बट्टू यादव है। शहिद जवान के भाई बट्टू यादव ने बताया कि शालिगराम बीते माह छुट्टी में घर आया था जो लगभग एक माह की छुट्टी बिताकर गया था। शालिगराम की तैनाती साल 2017 में हुई थी जिसकी अब पोस्टिंग होनी थी लेकिन परिजनों का सपना टूट गया।







