Home छतरपुर ई-रिक्शा वाहनों की आपसी भिड़ंत में कट गया अधेड़ का हाथ

ई-रिक्शा वाहनों की आपसी भिड़ंत में कट गया अधेड़ का हाथ

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र में शनिवार को दो ई-रिक्शा वाहनों की आमाने-सामने टक्कर हो गई। हस हादसे में एक ई-रिक्शा पर सवार अधेड़ व्यक्ति का हाथ कट गया है। घायल अधेड़ को प्राथमिक उपचार के बाद गौरिहार से जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम मवई घाट निवासी चुनवाद पुत्र लसुवा केवट उम्र 60 ने बताया कि वह अपने गांव से एक ई-रिक्शा पर सवार होकर गौरिहार बाजार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ठकुर्रा के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे ई-रिक्शा वाहन से उनके वाहन की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की बीच में चुनवाद का हाथ आ जाने के कारण उसका हाथ कोहनी से कटकर अलग हो गया। घटना के बाद डायल-100 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायल चुनवाद को गौरिहार के अस्पताल ले गई, जहां प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here