
छतरपुर। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 अंतर्गत छतरपुर जिले में द्वितीय चरण में 26 अप्रैल को मतदान सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी.आर. के निर्देशन में मतदान दलों का शनिवार को द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। मतदान दलों को विधानसभा स्तर पर द्वितीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सभी को मत प्रतिशत एप डाउनलोड कराया गया और इसके संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों के सदस्यों को ईव्हीएम एवं वीवीपीएटी के संचालन के बारे में बताया गया। साथ ही मास्टर ट्रेनरों द्वारा सभी की शंकाओं का समाधान भी किया गया और एक दूसरे से समन्वय स्थापित कर मतदान सम्पन्न कराने की अपील की गई। विधानसभा छतरपुर अंतर्गत मतदान दलों को प्रशिक्षण उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 में सम्पन्न हुआ।







