Home छतरपुर भीषण आगजनी में दर्जनों किसानों की फसलें हुई तबाह

भीषण आगजनी में दर्जनों किसानों की फसलें हुई तबाह

11
0
Jeevan Ayurveda

घुवारा तहसील के तीन गांवों में हुई आगजनी
छतरपुर। गर्मी का मौसम आते ही जिले भर से आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। शनिवार को घुवारा तहसील अंतर्गत आने वाले तीन गांवों में आगजनी की घटनाएं हुईं, जिससे दर्जनों किसानों की फसलें तबाह हो गई है। उक्त भीषण आगजनी की घटनाओं करीब 30 से 35 एकड़ भूमि की फसलें जलकर नष्ट हुई हैं। बताया गया है कि जब तक दमकल मशीनें मौके पर पहुंची तब तक किसानों ने स्वयं ही आग पर काबू पा लिया था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घुवारा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम डूंगरपुर, हलावनी और सेवार में दोपहर के वक्त अज्ञात कारणों से खेतों में आग लग गई। आगजनी के बाद तत्काल ही किसानों ने प्रशासन को सूचना दी, जिस पर घुवारा नगर परिषद की दमकल मशीनों को रवाना किया गया लेकिन जब तक मशीनें मौके पर पहुंची तब तक लगभग 30 से 35 एकड़ भूमि की फसलें आग की चपेट में आकर नष्ट हो चुकी थीं और किसानों ने स्वयं ही आग पर काबू भी पा लिया था। आगजनी में डूंगरपुर के किसान लालू अहिरवार और प्यारेलाल को सर्वाधिक नुकसान होने का अनुमान है। इसके अलावा किसान गुलाब सिंह ठाकुर, नाथू सिंह सहित दर्जनों किसानों को नुकसान हुआ है। पीडि़त किसानों का कहना है कि इस फसल से उन्हें काफी उम्मीद थी, जो कि फसल के साथ खाक हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद घुवारा तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने पीडि़त किसानों को ढांढस बंधाते हुए मुआवजा दिलाने की बात कही है। वहीं आग बुझाने में बमनौरा थाना प्रभारी मनोज गोयल, रामटौरिया चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश तिवारी, आरक्षक राजेन्द्र सैनी, राजेश ठाकुर, सुरेन्द्र रजक, आरक्षक विनीत जैन ने किसानों का सहयोग किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here