
नव निर्वाचित अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने कार्यकारणी की घोषित””’सुशील द्विवेदी को युवा ब्राम्हण समाज अध्यक्ष बनाया गया
नौगांव। नगर नौगांव के ब्राह्मण समाज की नव नियुक्त ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित अरुण चतुर्वेदी के नेतृत्व में पहली बैठक बिलहरी रोड़ स्थित ब्राम्हण समाज भवन में दोपहर 1 बजे आयोजित की गई। बैठक के पूर्व भगवान परशुराम का अध्यक्ष द्वारा पूजन अर्चन कर आरती की गई इसके पश्चात अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी द्वारा कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, सभापति, सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं राजनीतिक महानुभव को शामिल किया गया। साथ ही सर्व सम्मति से पंडित सुशील द्विवेदी को ब्राह्मण समाज का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। समाज को संगठित करने और 10 मई को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाने पर भी चर्चा एवं विचार विमर्श हुआ। बैठक में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नागरिक, युवा शामिल हुए बैठक के समापन पर सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और प्रसाद वितरण किया गया परशुराम जन्मोत्सव के लिए आगामी 7 अप्रैल और रविवार को शाम 5 बजे ब्राह्मण समाज भवन बिलहरी रोड पर बैठक आयोजित की जाएगी।







