Home छतरपुर घर के बाहर शराब पीने से रोका तो कर दी मारपीट

घर के बाहर शराब पीने से रोका तो कर दी मारपीट

8
0
Jeevan Ayurveda

कुल्हाड़ी-डंडों से किया हमला, पति-पत्नी घायल
छतरपुर। जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरहा में कुछ लोग एक व्यक्ति के घर के बाहर शराब पी रहे थे। जब गृह स्वामी ने उन्हें रोका तो शराबियों ने कुल्हाड़ी और डंडों से पति-पत्नी पर हमला कर दिया। मारपीट में दोनों घायल हुए हैं। थाने में रिपोर्ट करने के बाद दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बरहा निवासी गोरेलाल पुत्र अमर सिंह राय उम्र 24 वर्ष ने बताया कि बीती शाम करीब 7 बजे उसके घर के बाहर गांव का साधू अहिरवार,जयराम अहिरवार और हल्के अहिरवार अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी रहे थे। जब उसने बाहर निकलकर उक्त लोगों को शराब पीने से रोका तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी और डंडे से उस पर हमला कर दिया। जब गोरेलाल की पत्नी शशि उसे बचाने आई तो आरोपियों ने उसे भी पीट दिया। घटना की रिपोर्ट गौरिहार थाने में दर्ज कराए जाने के बाद घायल पति-पत्नी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here