
छतरपुर। शनिवार को कोतवाली थाना परिसर में जब्तशुदा वाहनों की नीलामी कराई गई। नीलामी में कुल 142 वाहन रखे गए थे, जिनमें से 130 वाहनों को एक साथ विक्रय किया गया जबकि 12 वाहनों की फुटकर बिक्री हुई। नीलामी की प्रक्रिया में कुल 10 लाख 10 हजार रुपए का राजस्व विभाग को प्राप्त हुआ है। उक्त प्रक्रिया ?कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर और तहसीलदार रंजना यादव की उपस्थिति में संपन्न हुई जिसमें कुल 30 लोगों ने भाग लिया था। अंतिम बोली आकाश सेन द्वारा लगाई गई।







