Home छतरपुर रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़ी 50 पेटी अवैध शराब

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने पकड़ी 50 पेटी अवैध शराब

Jeevan Ayurveda

आरोपी पर पूर्व से दर्ज हैं 10 आपराधिक मामले

छतरपुर। पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अवैध मादक पदार्थ विक्रय, संग्रह एवं तस्करी करने वाले आरोपियों से अवैध मादक पदार्थों को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। आज रात्रि करीब 3 बजे थाना ओरछा रोड पुलिस को गश्त के दौरान ग्राम हमा के अमित सिंह चौहान द्वारा अवैध शराब सफेद रंग की कार से तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। थाना ओरछा रोड पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की। पुलिस को आता देख कार में बैठा अमित सिंह चौहान गेट खोलकर अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला। तलाशी लेने पर कार के अंदर बोरियों में भारी अवैध शराब के 50 कार्टूनो को खोलकर देखा तो गोवा देशी मदिरा मशाला लाल शराब एवं देशी मदिरा प्लेन शराब के मिले। शराब की मात्रा 450 लीटर जिसकी कुल कीमत 3 लाख रुपये एवं सफेद रंग कार जिला झांसी रजिस्टर्ड नंबर अंकित है कीमत करीब 07 लाख रुपये, कुल संपत्ति करीब 10 लाख रुपए जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना ओरछा रोड में आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। अवैध शराब तस्कर आदतन अपराधी अमित सिंह चौहान ग्राम हमा पर अवैध शराब तस्करी, संग्रह एवं विक्रय करने के साथ साथ अवैध हथियार के 10 अपराध के पूर्व में भी थाना ओरछा रोड सहित विभिन्न थानों में दर्ज हैं।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह यादव, सउनि गोकुल सिंह मरावी, प्र.आर. राजेश यादव, प्र.आर. हितेंद्र दुबे, प्र.आर. दाताराम पटेल, आर. गुलाब खान, आर. भगवानदास अहिरवार, आर. संजीव साहू, आर. सुरेंद्र तिवारी, आर. संग्राम सिंह, आर. रज्जन लोधी एवं पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here