
बक्स्वाहा। आज बकस्वाहा जनपद क्षेत्र के किसान एकत्रित होकर तहसील पहुंचे जहां उन्होंने तहसीलदार भरत पांडे को ज्ञापन देते हुए कहां की तहसील बकस्वाहा के अंतर्गत 126 ग्राम सहित नगर परिषद तहसील बकस्वाहा के अंतर्गत दो उप तहसीलें बाजना एवं बम्हौरी है इस प्रकार कुल तीन तहसीलों के कार्यालय बकस्वाहा में है किन्तु अनुबिभागीय कार्यालय / न्यायालय बिजावर में स्थित है जो बकस्वाहा से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है तथा नये संशोधन के अनुसार रिकार्ड सुधार का अधिकार अनुबिभागीय अधिकारी को है। हल्कापटवारीयों द्वारा हस्तलिखित खसरा की फीडिंग कराते समय भारी अनीयमित्ताये की है जिसका सारा खामियाजा किसान भुगत रहे है लोग अपना रिकार्ड सुधार कराने के लिये आते है तो किसान बिजावर अनुबिभागीय कार्यालय एवं कलेकटर कार्यालय के चककर लगाते लगाते परेशान हो जाते है। राजस्व के ऐसे प्रकरण जिनका श्रबणाधिकार अनुबिभागीय अधिकारी को होने से किसान न्याय से बंचित हो रहे है। रिकार्ड में त्रुटियों के कारण किसानों का रो रो कर बुरा हाल है। जिससे या तो दोषी पटवारीयों पर एफ आई आर दर्ज करायी जाये या फिर शिबिर लगाकर पुराना हस्तलिखित रिकार्ड को स्यम तलब किया जाकर मौके पर ही रिकार्ड सुधार किया जाये। जिस कारण किसानों को ज्ञापन देने की आवश्यकता हुयी है। वही तीन दिनों के भीतर मॉग पूरी नहीं हुई तो सभी किसान अनशन आन्दोलन करेगे किसानों में रघुवीर श्रीधर करन लोधी इमरत यादव मलखान , जय प्रकाश बिल्थरे,आकाश तिवारी,रमेश यादव,करीब दो दर्जन किसान शामिल रहे।








