
छतरपुर। बड़ामलहरा क्षेत्र के ग्राम रानीताल में एक किसान की फसल उसके खेत में रखी हुई थी। शनिवार को अज्ञात कारणों से कटी फसल में आग लगने के कारण पूरी फसल जलकर खाक हो गई, जिसके बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फसल के साथ-साथ खेत पर बनी झोपड़ी भी खाक हो गई है, जिसमें कुछ सामान रखा हुआ था। पीडि़त किसान फूलचंद्र सेन ने बताया कि आगजनी में करीब 8 क्विंटल चना और 10 क्विंटल मटर नष्ट हो गई है, जो कि पिछले 6 माह में कड़ी मेहनत कर उसने उगाई थी।








