
छतरपुर। जिले के सटई थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पड़रिया में रविवार की सुबह एक अधेड़ महिला गश्त खाकर गर्म तेल से भरी कढ़ाई के ऊपर गिर कर बुरी तरह से जल गई। महिला को उसके परिजन इलाज हेतु जिला अस्पताल लाए हैं, जहां उसका इलाज जारी है। बताया गया है कि पड़रिया निवासी कस्तूरी सेन उम्र 55 वर्ष घर में चाय बना रही थी, वहीं बगल में गर्म तेल से भरी कढ़ाई रखी हुई थी। चाय बनाने के बाद जैसे ही महिला उठी वैसे ही उसे गश्त आ गया और वह गर्म तेल से भरी कढ़ाई के ऊपर गिर गई। गर्म तेल शरीर पर गिरने के कारण महिला बुरी तरह से जल गई थी। घटना के बाद महिला के परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाए, जहां महिला को बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है।








