Home क्राइम युवक को भारी पड़ी सोशल मीडिया पर नक्शेबाजी

युवक को भारी पड़ी सोशल मीडिया पर नक्शेबाजी

12
0
Jeevan Ayurveda

पुलिस ने आम्र्स एक्ट के मामला पंजीबद्ध कर किया गिरफ्तार
छतरपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव के युवक को सोशल मीडिया पर नक्शेबाजी करना उस वक्त भारी पड़ गया, जब पुलिस ने उसके द्वारा डाली गई एक पोस्ट को संज्ञान में लेकर उसके विरुद्ध न केवल आम्र्स एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया बल्कि आनन-फानन में उसे गिरफ्तार भी कर लिया।
यह है मामला– मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कतरवारा का है। गत 8 मार्च को कतरवारा निवासी शंकर बंसल का विवाह था, जिसमें शामिल होने के लिए दिल्ली में रहकर मजदूरी करने वाला उसका भाई रूपकिशोर बंसल उर्फ साहिल भी गांव आया हुआ था। शादी के अगले दिन रूपकिशोर ने अपनी नई भाभी को एक अवैध कट्टा बतौर उपहार भेंट किया और लोगों में रौब जमाने की मंशा से एक फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी। जैसे ही पुलिस को इस पोस्ट के बारे में जानकारी लगी, वैसे ही पुलिस ने संज्ञान में लेकर रूपकिशोर के विरुद्ध आम्र्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने बीती रात ग्राम कतरवारा में दबिश देकर रूपकिशोर को दबोच लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि आरोपी को उक्त अवैध कट्टा प्राप्त कहां से हुआ था। उल्लेखनीय है कि संबंधित आरोपी के विरुद्ध पूर्व में किसी भी थाने में कोई भी अपराध पंजीबद्ध नहीं है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here