
छतरपुर। बीती राज बमीठा थाना क्षेत्र अंतर्गत बमीठा-खजुराहो मार्ग पर अज्ञात कारणों से हुई एक सड़क दुर्घटना में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ कार में सवार मृतक की बहन और भांजा गंभीर रूप से जख्मी है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बमीठा निवासी भारतेन्द्र पुत्र बेनीप्रसाद गुप्ता निवासी बमीठा अपनी बहन रश्मि गुप्ता उम्र 36 वर्ष और 10 वर्षीय भांजे के साथ बमीठा-खजुराहो मार्ग पर कार से किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 10 बजे अज्ञात कारणों से भारतेन्द्र गुप्ता सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना में भारतेन्द्र गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद घायल महिला और उसके बच्चे को इलाज के जिला जिला अस्पताल में लाया गया। वहीं मृतक का राजनगर में पोस्टमार्टम किए जाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।







