Home छतरपुर डॉ. वीरेन्द्र कुमार और वीडी शर्मा को पुन: प्रत्याशी बनाए जाने पर...

डॉ. वीरेन्द्र कुमार और वीडी शर्मा को पुन: प्रत्याशी बनाए जाने पर मनाया गया जश्न

9
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीते रोज भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में प्रत्याशियों सूची जारी की गई है, जिसमें टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर पुन: डॉ. वीरेन्द्र कुमार और खजुराहो लोकसभा सीट पर वीडी शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। डॉ. वीरेन्द्र कुमार और वीडी शर्मा को पुन: प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जिले में जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया है। शनिवार की शाम को जैसे ही नामों का ऐलान हुआ वैसे ही जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यालय के बाहर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बॉबी राजा के नेतृत्व में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। वहीं रविवार को सांसद प्रतिनिधि धीरेन्द्र नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छत्रसाल चौराहे पर आतिशबाजी करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। इसके अलावा खजुराहो सहित जिले के अन्य नगरों और कस्बों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाए जाने की तस्वीरें सामने आई हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here