Home छतरपुर गाजियाबाद और नोएडा ने जीते शानदार मुकाबले

गाजियाबाद और नोएडा ने जीते शानदार मुकाबले

Jeevan Ayurveda

नौगांव में मावठ और सर्दी के बाद भी क्रिकेट का रोमांच जारी

नौगांव। राजा यादवेन्द्र सिंह जू देव स्टेडियम में खेले जा रहे मेला वीक अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शुक्रवार को खेले लीग मैचों में पहला मैच गाजियाबाद ने और दूसरा मैच नोयडा ने जीता।राजा यादवेन्द्र सिंह जू देव स्टेडियम में खेले जा रहे मेला वीक क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत पहला मैच गाजियाबाद और दिल्ली के मध्य खेला गया जिसमें दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गाजियाबाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 01 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए जिसमें आयुष वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नॉट आउट 60 रन, हर्ष पांडे ने नॉट आउट 41 रन और हर्षित राठी ने 29 रन बनाए।जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली 07 विकेट पर मात्र 135 रन ही बना सकी और गाजियाबाद ने इस मैच को 11 रनों से जीत लिया। दिल्ली से बल्लेबाजी करते हुए नमन शर्मा ने 52 रन, गौरव तोमर ने 44 रन और रितिक वत्स ने 21 रन बनाए, गाजियाबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए ओजस त्यागी ने 03 विकेट,एकासा त्यागी ने 01, और यश त्यागी ने 01 विकेट लिया जबकि दो खिलाड़ी रन आउट हुए। इस मैच में मैन ऑफ द मैच रहे आयुष वर्मा जिन्हें नपा ठेकेदार बद्री रिछारिया की ओर से नगद 1000 की राशि प्रदान की गई, इस मैच में मेन अंपायर की भूमिका में अमित बिछोले और लेग अंपायर की भूमिका में राजू नामदेव रहे।आगे जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी अभिषेक टीनू पटेरिया और क्रीड़ा सभापति ताहिर मंसूरी ने बताया कि दूसरा मैच कानपुर और नोएडा के मध्य खेला गया जिसमें नोएडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नोएडा ने निर्धारित 15 ओवर में 05 विकेट पर 106 रन बनाए और जीत के लिए 107 रनों का लक्ष्य दिया। नोएडा से बल्लेबाजी करते हुए सागर खत्री ने 35, सुमित गोली ने 22 और सचिन भाटी ने 21 रन बनाए, कानपुर से गेंदबाजी करते हुए सचिन ने 02 विकेट, और अमन तिवारी, रहमान और आदित्य ने 01,01 विकेट लिए।जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर मात्र 70 रनों पर ही ढेर हो गई और नोएडा ने इस मैच को आसानी से 36 रनों से जीत लिया। कानपुर से बल्लेबाजी करते हुए आदित्य ने 32 और सुंदर ने 12 रन बनाए बाकी कोई भी कानपुर का खिलाड़ी 02 अंकों का स्कोर नहीं बना सका, नोएडा से गेंदबाजी करते हुए पुलकित शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक के साथ सर्वाधिक 05 विकेट लिए, और लोकेश नागर और अभय चौहान ने 02,02 विकेट लिए। इस मैच में मैन ऑफ द मैच पुलकित शर्मा रहे जिन्होंने एक शानदार हैट्रिक के साथ अपनी टीम के लिए 05 विकेट लिए जिन्हें नपा ठेकेदार बद्री रिछारिया की ओर से 1000 की नगद राशि प्रदान की गई। इस मैच में निर्णायक भूमिका में मेन अंपायर शाहिद बजाज और लेग अंपायर की भूमिका में प्रशांत नामदेव रहे।

Ad

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here