Home छतरपुर एसपी ने छात्र-छात्राओं को यातायात के प्रति किया जागरूक

एसपी ने छात्र-छात्राओं को यातायात के प्रति किया जागरूक

43
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। दक्ष ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में एक दिवसीय यातायात जागरूकता शिक्षण सत्र प्रोग्राम संपन्न हुआ जिसमे महिला सुरक्षा पर भी चर्चा की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अगम जैन उपस्थित रहे साथ ही यातायात प्रभारी वृहस्पति साकेत, महिला थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री भी उपस्थित रहे।एसपी अगम जैन ने छात्र छात्राओं को यातायात सुरक्षा नियम और महिला सुरक्षा के कई पहलुओं को बारीकी से समझाया। उन्होंने बताया कि हर हाल में अच्छे इंसान बने और अच्छाई के साथ पढ़ लिखकर आगे बढ़े, बुरे आचरण को छोड़कर जो आगे बढ़ते हैं वह सही मायने में सफल होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं का सम्मान करें व उन्हें माता या बहिन के रूप में देखें। यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत ने वीडियो के माध्यम से यातायात की सुरक्षा की गहराई समझाई। महिला थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री ने छात्राओं की सुरक्षा पर व्याख्यान दिया और सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था व सुविधाओं की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक भी सक्रिय रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here