Home छतरपुर गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी गिरफ्तार

10
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। 27 दिसंबर को बमीठा थाना क्षेत्र में गठेवरा निवासी युवक पर गोली चलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया था, हालांकि इस घटना में युवक की जान बच गई थी और उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 307, 34 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने मुखबिर तंत्र की मदद से मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रेत के कारोबार में उपजे विवाद को लेकर गोली चलाई थी। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी कट्टा भी जप्त कर लिया है। इस कार्यवाही में बमीठा थाना प्रभारी निरीक्षक जयवंत सिंह ककोडिय़ा, उप निरीक्षक एमएल मरावी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here