Home छतरपुर एकजुटता से बदलता है समाज…

एकजुटता से बदलता है समाज…

Jeevan Ayurveda

महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान की वार्षिक बैठक सम्पन्न
छतरपुर। महाराजा छत्रसाल स्मृति शोध संस्थान द्वारा बीती शाम संगठन की वार्षिक बैठक और दीपावली मिलन समारोह का आयोजन नौगांव के रामराजा पैलेस में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 2023-24 के वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन के विमोचन के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजपुर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह रहे, जबकि अध्यक्षता डीआईजी ललित शाक्यवार द्वारा की गई। संस्थान के सचिव डॉ. कमलेश अहिरवार द्वारा वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन एवं आगामी कार्य योजना प्रस्तुत की गई। बैठक से पहले सभी सदस्यों ने मऊसहानियां स्थित शौर्यपीठ पर महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा का पूजन भी किया।
मुख्य अतिथि महाराजपुर विधायक विधायक कामाख्या प्रताप सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए महाराजा छत्रसाल की वीरगाथाओं और उनके महान कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि महाराजा छत्रसाल का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, शौर्य पीठ मऊसहानियां में विकास कार्यों हेतु मेरा पूरा सहयोग रहेगा, ताकि संस्थान और समाज मिलकर भविष्य में एक सशक्त समाज की नींव रख सके। वहीं डीआईजी ललित शाक्यवार ने महाराजा छत्रसाल की वीरता, त्याग और समाज सेवा के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराजा छत्रसाल न केवल एक योद्धा थे बल्कि समाज सुधारक भी थे, जिन्होंने अपने समय में समाज की आवश्यकताओं और उसकी उन्नति के लिए अमूल्य योगदान दिया। संस्थान के संरक्षक एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ पवन तिवारी द्वारा समाज को एक साथ रहने का संदेदश दिया गया। उन्होंने समाज सेवा, ग्रामीण विकास और सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में जोर दिया और समिति के सभी सदस्यों को एकजुट होकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उनके द्वारा नए कार्यों के माध्यम से महाराजा छत्रसाल के आदर्शों को समाज में स्थापित करने का आह्वान भी किया गया। इसके अलावा कवि सुमित ओरछा ने महाराज छत्रसाल से जुड़े विषयों पर काव्य पाठ करते हुए उद्बोधन दिया, जबकि संस्थान के अध्यक्ष राकेश कुमार शुक्ला राधे ने समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और भाईचारे के महत्व पर जोर दिया। संस्थान के संरक्षक गोविंद सिंह बुंदेला, वीरेंद्र कुमार असाटी, पूर्व अध्यक्ष भगवत शरण अग्रवाल, श्रीमती वंदना बुंदेला, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार खरे, आशीष ताम्रकार, विनय चौरसिया, जयदेव सिंह बुंदेला, अनिल अग्रवाल, यश प्रताप सिंह बुंदेला, सुशील वैद्य, धीरेंद्र शिवहरे, हर्ष अग्रवाल आदि ने अपने द्वारा किए गए वार्षिक कार्यक्रमों की जानकारियां प्रस्तुत कीं। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष छतरपुर अर्चना सिंह, पूर्व विधायक पुष्पेन्द्र नाथ पाठक गुड्डन, भाजपा नेता सूरजदेव मिश्रा, वीरेन्द्र पाराशर, अंकित तोमर, मनोज यादव बड़ामलहरा, प्रशांत चतुर्वेदी पन्ना सहित क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी, गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति और समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here