Home छतरपुर बारिश के बाद ही छटेंगे बादल, रात का गिरेगा तापमान

बारिश के बाद ही छटेंगे बादल, रात का गिरेगा तापमान

Jeevan Ayurveda

दो दिनों में बारिश के आसार

छतरपुर। गुरूवार और शुक्रवार तक बारिश होने की संभावनाएं मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की जा रही हैं। जब तक बारिश नहीं होगी तब तक आसमान में बादलों का डेरा रहेगा। बारिश के बाद ही आसमान साफ होगा जिससे रात के तापमान में गिरावट और दिन में धूप होने के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। बुधवार को दिन का तापमान 20.4 डिग्री व रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।खजुराहो स्थित मौसम विभाग में पदस्थ आरएस परिहार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर से लेकर मध्यप्रदेश से होते हुए मौसम का बदलाव गुजर रहा है। इस बने सर्कुलेशन के कारण 3 से 5 जनवरी तक बारिश की संभावनाएं नजर आ रही थीं। बुधवार को मप्र के कई हिस्सों में तेज गरज चमक के साथ बूंदाबांदी और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं सामने आयी हैं। गुरूवार और शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है। जब तक बारिश नहीं होगी तब तक बादलों का मौसम रहेगा और कोहरे की चादर फैली रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक इस समय उत्तरपूर्वी हवाएं चली रही हैं। उत्तर की ओर से आ रही हवाओं के कारण शीतलहर का प्रकोप चल रहा है। यही वजह है कि शीतलहर से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ठण्ड हाड़ कपाऊ होने से आसमान के नीचे रात गुजारने वाले और गरीबी से जूझने वाले लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। वहीं वेजुबान जानवरों के लिए भी यह ठण्ड काफी दुखदायी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here