
हितग्राहियों को मिल रहा विभिन्न योजनाओं का लाभ
छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले के आठ विकासखण्डों में पहुंच रही है और योजनाओं की जानकारी जन जन को मिल रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा हितग्राहियों के लिए वरदान साबित हो रही है। बुधवार को ग्राम रेवना, अलीपुर, मुंगवारी, घिनौची, अंधियारीवारी, भवानीपुर, मडिय़ाबुजुर्ग, निवार, नैगुवां, सुकवाहा, खडगांय, मातगुवां, अकौना, धवाड, भदेसर एवं ग्राम दौनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथों में लगी एलईडी स्क्रीन द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। योजनाओं का लाभ देने विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी के अंतर्गत अपने अनुभव साझा किये गये।








