Home छतरपुर पुलिस ने सात हजार के इनामी वारंटी को पकड़ा

पुलिस ने सात हजार के इनामी वारंटी को पकड़ा

9
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। थाना किशनगढ़ के वर्ष 2015 के पशु क्रूरता निवारण प्रकरण का आरोपी अमजद उर्फ गुड्डू खान पिता रहमत खान निवासी कदौरा जिला जालौन उत्तर प्रदेश हाल ईशानगर फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु वर्ष 2022 में स्थाई वारंट जारी किया गया था।
पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा स्थाई वारंटीयों की गिरफ्तारी हेतु लंबित स्थाई वारंटी (न्यायालय द्वारा जारी तिथि) जो माह दिसंबर 2012 से पूर्व के हैं, उन पर 10000, वर्ष 2013 से 2017 तक 8000, वर्ष 2018 से वर्ष 2022 तक 7000, माह जनवरी वर्ष 2023 से माह दिसंबर वर्ष 2023 तक 4000 एवं 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक 2000 जारी स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु इनाम की उद्घोषणा की गई है। थाना किशनगढ़ एवं ईशानगर पुलिस ने उक्त प्रकरण के फरार स्थाई वारंटी 7000 रुपये के इनामी वारंटी अमजद खान उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया। वारंटी को न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी किशनगढ़ उनि राजकुमार तिवारी, थाना प्रभारी ईशानगर शैलेन्द्र सक्सेना, प्र.आर. जगवेन्द्र सिंह, आर. भगवानदास यादव, धर्मेन्द्र पटेल, दीपक चौरसिया की भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here