Home छतरपुर यह रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था

यह रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था

22
0
Jeevan Ayurveda

यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेते ने लोगों से अपील की है कि शोभायात्रा के दौरान आवागमन से बचें और आकस्मिक स्थिति में अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि आज छतरपुर नगर में प्रात: 10 बजे से शोभायात्रा समापन तक भारी वाहनों की पूर्णत: नो एंट्री रहेगी। फव्वारा चौक, महल चौक, शुक्लाना चौक, से सम्पूर्ण वाहन गांधी चौक और बाजार के लिए प्रतिबंधित रहेंगे। सभी बसें जो पन्ना, खजुराहो रोड जाने वाली हैं, महोबा हाइवे होकर ही जायेंगे। सागर रोड पर चलने वाली बसे सुबह से शाम 3 बजे तक ही बस स्टैंड से संचालित होंगी, उसके बाद सभी बस जिनको सागर जाना है वह बिजावर नाके के आगे विराज गार्डन से संचालित होंगी। रुद्राक्ष होटल अंडर पास से नगर में आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। शोभा यात्रा के महल चौक तक आ जाने पर, सागर रोड और महोबा रोड का सम्पूर्ण हैवी वाहन रोक दिए जाएंगे, जो कि कार्यक्रम समाप्ति के बाद ही छोड़ा जाएगा। शोभा यात्रा प्रारंभ होने के पश्चात जब शोभा यात्रा छत्रसाल चौराहे पर होगी तब पन्ना तरफ से आने वाले सामान्य वाहन सीओ बंगला तिराहे से परिवर्तित होंगे, और आरआई बंगला तिराहे से नया मोहल्ला से बाजार होके, फव्वारा चौक से जा सकेंगे। शोभा यात्रा जब आकाशवाणी चौराहे पर होगी तब सागर रोड से आने वाले वाहन बिजावर नाका से छत्रसाल चौराहा के लिए परिवर्तित किए जाएंगे। सम्पूर्ण शोभा यात्रा के आकाशवाणी चौराहे निकल जाने के बाद , सागर रोड के बड़े वाहन जो रोके गए थे, उन्हें छोड़ दिया जाएगा और आकाशवाणी से पन्ना नाके होते हुए हाइवे की ओर भेजे जाएंगे जो रुद्राक्ष होटल ब्रिज से चढ़कर महोबा और खजुराहो की तरफ जा सकेंगे। संपूर्ण शोभा यात्रा के फव्वारा नाके से अंदर गांधी चौक की तरफ़ हो जाने के बाद महोबा अंडरब्रिज में सागर की तरफ जाने वाले रोका गया बड़ा वाहन ट्रैफिक छोड़ा जाएगा। श्री साकेत ने शोभा यात्रा में सम्मिलित समिति एवं सदस्यों, नगरवासियों से अनुरोध है कि आकस्मिक सेवा जैसे एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस वाहन, एवं उपचार हेतु जाने वालों को पासिंग हेतु प्राथमिकता दें।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here