Home छतरपुर अक्षत देकर राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का दिया जा रहा न्यौता

अक्षत देकर राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का दिया जा रहा न्यौता

10
0
Jeevan Ayurveda

स्वयंसेवक और भाजपा के पदाधिकारी कर रहे शहर भ्रमण

छतरपुर। 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूदे देश में उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कार्यकर्ता, भाजपा के पदाधिकारी और रामभक्त छतरपुर में शहर भ्रमण करते हुए लोगों को अक्षत देकर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्यौता दे रहे हैं।इसी क्रम में बुधवार को हनुमान टौरिया मंदिर के पीछे पठापुर रोड पर लोगों के घर-घर जाकर पत्रिका, रामलला का पत्रक, चित्र और अक्षत देकर समारोह में आमंत्रित किया गया। उल्लेखनीय है कि आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी रामजानकी मंदिर में किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री जयराम चतुर्वेदी, जवाहर लाल तिवारी, विनोद रावत, मणिकांत सिंह, राजेश, काजू दुबे, दिनेश यादव, मोनू नायक, वेदप्रकाश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आरएसएस के स्वयंसेवक और रामभक्त मौजूद रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here