Home छतरपुर युवा समाज सेवी संतोष शिवहरे कई वर्षों से बुजुर्गों की कर रहे...

युवा समाज सेवी संतोष शिवहरे कई वर्षों से बुजुर्गों की कर रहे सेवा

10
0
Jeevan Ayurveda

बुजुर्गों को अपने हाथों से पहनाएं मौजे और शॉल ओढ़ा कर लिया आर्शीवाद

छतरपुर। शहर के सटई रोड में स्थित ग्राम रामगढ़ में बुजुर्गों को कंबल सहित ठंड से राहत पहुंचाने के अन्य सामग्री वितरित की गई। यह सद्भावना रूपी सेवा ग्राम रामगढ़ के युवा समाजसेवी संतोष शिवहरे ने बुजुर्गों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से की। गरम कपड़े पाकर ग्रामीण वृद्ध जन काफी उत्साहित नजर आए। संतोष शिवहरे ने बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को गरम शॉल ओढ़ाएं। साथ ही सर्दी से बचाने टोपे और पैरो में स्वयं अपने हाथों से मोजे पहनाएं और आर्शीवाद लिया। संतोष शिवहरे ने बताया कि खुद की व्यय से वे कई वर्षों एवं कोरोना काल से ही गरीब लोगों की मदद करते आ रहे हैं। कोरोना काल के दौरान भी नगर पालिका छतरपुर द्वारा चिह्नित परिवारों को इनके द्वारा घर घर राशन सामग्री पहुंचाई गई थी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जो खराब आर्थिक स्थिति निर्मित हुई थी, जिससे गरीब परिवारों एवं खास तौर पर बुजुर्गों को काफी परेशानी में देखकर ही अंतर्मन से सेवारूपी भाव जागृत हुआ। तभी से यह सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने सभी ऐसे सेवाभावी लोगों से अपील की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी जरूरतमंद परिवारों की मदद करते रहें। इस दौरान नितिन पाठक, शिवम चौबे, सोनू तिवारी, नितिन, अंकित कुशवाहा, अरुण शिवहरे, मनोज शिवहरे, ऋषभ शिवहरे एवं अशोक कुशवाहा उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here