Home डेली न्यूज़ अज्ञात वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय किसान की मौत, आक्रोशित परिजनों...

अज्ञात वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय किसान की मौत, आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पृथ्वीपुर निवासी जागेश्वर पाल को गरेला-कुर्राहा के बीच एनएच-86 पर टोल टैक्स के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि जागेश्वर पाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने अज्ञात वाहन चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-86 पर जाम लगा दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात कई घंटों तक बाधित रहा।
सूचना मिलने पर गढ़ी मलहरा थाना प्रभारी रीता सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन व ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ नागरिकों की समझाइश के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अज्ञात वाहन की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी और वीडियो फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी वाहन एवं चालक का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here