Home छतरपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की ओर बढ़ती छतरपुर की बेटी क्रांति का नगर में...

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की ओर बढ़ती छतरपुर की बेटी क्रांति का नगर में हुआ भव्य स्वागत

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। डब्ल्यूपीएल-2025 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार गेंदबाज़ी कर यूपी वॉरियर्स को जीत दिलाने वाली छतरपुर की उभरती क्रिकेटर क्रांति गौड़ के नगर आगमन पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में आत्मीय स्वागत और सम्मान किया गया। क्रांति गौड़ ने मैच में मेग लैनिंग, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिक्स जैसे शीर्ष खिलाडिय़ों को आउट कर सभी का ध्यान आकर्षित किया था।बड़ामलहरा खेल विभाग के ब्लॉक समन्वयक धीरज चौबे ने बताया कि क्रांति पासपोर्ट से संबंधित काम से छतरपुर पहुंची थीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और उनके खेल जीवन से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। क्रांति ने बताया कि उनके कोच राजीव बिल्थरे, डीसीसीए सचिव एवं अध्यक्ष विनय चौरसिया का मार्गदर्शन उन्हें इस मुकाम तक लाया है। फिलहाल वह यूके में भारतीय महिला टीम के प्रस्तावित दौरे की तैयारी कर रही हैं, जिसके लिए पासपोर्ट प्रक्रिया चल रही है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। बाद में क्रांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पहुंचीं, जहां सेवा केंद्र प्रभारी बीके शैलजा बहन ने उन्हें खेलों में मेडिटेशन के महत्व को बताया और परमात्मा का विग्रह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बीके रीना, बीके रजनी, बीके कल्पना, मंजू राजा व धीरज चौबे उपस्थित रहे। सम्मान से अभिभूत क्रांति ने सभी के प्रति आभार जताया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here