Home छतरपुर एसपी ने तीन दर्जन से अधिक अपराधियों पर प्रस्तावित की जिला बदर...

एसपी ने तीन दर्जन से अधिक अपराधियों पर प्रस्तावित की जिला बदर की कार्रवाईa

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नए साल की शुरुआत में ही पुलिस अधीक्षक ने अपनी एक कार्रवाई से जिले के गुंडे बदमाशों को चेतावनी दे दी है कि वे इस वर्ष भी अपनी कार्यशैली को यथावत रखेंगे। दरअसल गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने तीन दर्जन से अधिक गुंडे बदमाशों को जिला बदर किए जाने का प्रस्ताव जिला दंडाधिकारी को प्रेषित किया है, जिससे अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।पुलिस अधीक्षक द्वारा जिन अपराधियों को नाम जिला बदर की कार्रवाई के लिए प्रस्तावित किए गए हैं उनमें विकास विश्वकर्मा उर्फ दीपू निवासी सटई रोड छतरपुर, पप्पू उर्फ धर्मेंद्र गुप्ता निवासी सटई रोड गल्ला मंडी के पीछे छतरपुर, बृजकिशोर यादव निवासी ग्राम जोरन थाना अलीपुरा, मूरत यादव निवासी करारा गंज थाना अलीपुरा, धीरज यादव निवासी टीला थाना अलीपुरा, रामसेवक उर्फ कुच्ची दुबे निवासी व्यास बदौरा थाना बंसिया, अमन चंसौरिया निवासी लवकुश नगर, खन्नू राजा उर्फ़ विकास सिंह बुंदेला निवासी ग्राम बमारी थाना बमीठा, रमेश यादव निवासी ग्राम दौरिया थाना नौगांव, मोहन अहिरवार निवासी टीकर थाना ओरछा रोड, अर्जुन उर्फ राजन यादव निवासी ग्राम सिंगारपुर थाना गोयरा, करन उर्फ कलिंदा यादव निवासी सिंगारपुर थाना गोयरा, ज्ञानी उर्फ ज्ञान प्रकाश राजपूत निवासी छपरा थाना चंदला, गुलाब पटेल निवासी बेरी थाना चंदला, छोटे उर्फ धर्म सिंह निवासी ग्राम घटरा थाना गौरिहार, पंकज शुक्ला निवासी गहबरा थाना गौरिहार, सुकसाब उर्फ भज्जू निवासी भर्षखेरा थाना बमनोरा, हल्के यादव निवासी भर्षखेरा थाना बमनोरा, धर्मेंद्र सिंह निवासी फुटवारी थाना भगवां, उमेश लोधी निवासी तमेरन खेरी थाना भगवां, मोटू राजा उर्फ़ राघवेंद्र सिंह ठाकुर निवासी खेरी थाना भगवां, रतिराम अहिरवार निवासी चौका थाना मातगुवां, राहत खान निवासी गढ़ीमलहरा, प्रेमचंद श्रीवास निवासी गढ़ीमलहरा, संजय भट्ट निवासी श्री राम कॉलोनी सटई रोड छतरपुर, दशरथ कुशवाहा गल्ला मंडी के पीछे सटई रोड छतरपुर, राजू शाह निवासी राजनगर, शैलेंद्र सिंह निवासी सादनी थाना सटई, लक्ष्मी उर्फ टइयां पटेल निवासी सटई, पृथ्वीराज सिंह उर्फ छोटू राजा निवासी देरी थाना ओरछा रोड, वीरेंद्र सिंह निवासी हटवा थाना प्रकाश बमोरी, शहजाद खान उर्फ सोनू स्टोप निवासी बेनीगंज मोहल्ला छतरपुर, मोनू खान उर्फ पायलट निवासी नजर बाग छतरपुर, संतोषी तिवारी उर्फ विमलेश निवासी विश्वनाथ कॉलोनी छतरपुर, सुनील उर्फ अईया श्रीवास मनिहारी मोहल्ला छतरपुर, अन्ना करिया उर्फ शाहिद मंसूरी बड़ी कुंजरेहटी छतरपुर, सुमित कुशवाहा निवासी हनुमान टोरिया के पीछे दुर्गा कॉलोनी छतरपुर, तालिब ऊर्फ इब्राहिम खान निवासी बड़ी कुंजरेहटी छतरपुर, अवधेश प्रताप सिंह उर्फ रासू राजा निवासी चेतगिरी कॉलोनी छतरपुर, आकाश शर्मा उर्फ अक्कन निवासी दुर्गा कॉलोनी छतरपुर और अब्दुल समीर उर्फ भैया काटर निवासी परिहार गन हाउस के पास छतरपुर के नाम शामिल हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here