Home डेली न्यूज़ बिहारी जी सरकार मंदिर में कलश चोरी का जल्द खुलासा करने की...

बिहारी जी सरकार मंदिर में कलश चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग, ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय में सौंपा आवेदन

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। बगोता गांव स्थित बिहारी जी सरकार मंदिर से कलश चोरी होने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की कि मंदिर में हुई चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उनका कहना है कि धार्मिक स्थल पर हुई चोरी से लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है और क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
ग्रामीण त्रिलोक सिंह चंदेल ने बताया कि बगौता गांव में मंदिर से कलश की चोरी हो गई थी जिसमें एफआईआर भी करवाई गई थी लेकिन आज तक पुलिस द्वारा कोई खुलासा नहीं किया गया जिसके लिए आज एसपी को आवेदन देने आए हैं। आज तक गांव में जांच के लिए कोई पुलिसकर्मी नहीं गया है। जबकि गांव में लगे कैमरों में तीन लोग दिखाई दे रही हैं वो फुटेज भी हमने पुलिस को दिया। अगर चोरी का खुलासा जल्द नहीं होता तो हम लोग धरने पर बैठेंगे। एक अन्य ग्रामीण पुष्पराज सिंह चंदेल ने बताया कि बगौता में बिहारी सरकार मंदिर जो सौ वर्ष पूर्व का बना हुआ है। जिसमें 19 तारीख को कलश चोरी घटना हुई जिसमें हमने एफआईआर भी करवाई लेकिन पुलिस ने आज दिनांक तक न चोर पकड़े और न ही खुलासा किया। आज पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने आए हैं।
एसपी कार्यालय में आवेदन लेने पहुंचे डीएसपी अरविंद सिंह दांगी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले की जांच पुलिस गंभीरता से कर रही है। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीम लगातार कार्य कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने ग्रामीणों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here