
खजुराहो। लोकसभा क्षेत्र से दोबारा सांसद निर्वाचित हुए विष्णुदत्त शर्मा बीते रोज खजुराहो पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान मतंगेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके साथ ही शनि अमावस्या के उपलक्ष्य में शिव अभिषेक भी किया। शाम 7 बजे मतंगेश्वर सेवा समिति द्वारा श्री शर्मा की जीत के उपलक्ष्य में 1108 दीप जलाए गए, साथ ही भगवान मतंगेश्वर की महाआरती की गई। महा आरती में मुख्य रूप से खजुराहो नगर परिषद अध्यक्ष अरुण अवस्थी, सीएमओ नगर परिषद बसंत चतुर्वेदी, राकेश जैन, सुम्मी सेठ, स्वामी ओशो प्रेम चेतन्य, कमलेश पटेल, चार्ली राजा आदि शामिल रहे। उक्त कार्यक्रम दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के अध्यक्ष पंडित सुधीर शर्मा, अविनाश तिवारी और देवेंद्र चतुर्वेदी द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष भाजपा गौरव सिंह बघेल, शैलेन्द्र यादव, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष राजकुमार गंगेल, परशुराम तिवारी, सीनियर एडवोकेट आर के उपाध्याय, योगेश जैन, एसआईएस कमांडेंट अखिलेश शुक्ला, बुंदेलखंड कॉपरेटिव बैंक के विजय रजक, परिवर्तन एनजीओ के राकेश रजोरिया, संदीप सोनी, वीरू सीगोट, रविंद्र मिश्रा, योगी नरेश नाथ, रविंद्र पाठक, दीपचंद् अनुरागी, कीथ ओसमंड एवं श्री मती अंजलि चतुर्वेदी, श्रीमती लता जैन, श्रीमती उर्मिला पटेल, श्री मती रेखा परमार, कुमारी शिवि श्रीवास्तव, कुमारी रीना अनुरागी, गोमती अनुरागी ख़ुशी राजे, पूर्वा सीगोट सहित भारी जनसंख्या मे लोग उपस्थित रहे |







