
छतरपुर। शहर के देरी रोड में स्थित पेप्टेक सिटी में आदिशक्ति नवदुर्गा की स्थापना के लिए कॉलोनीवासियों ने मंदिर बनवाकर चैत्र नवरात्रि में वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान से माता की स्थापना का कार्यक्रम रखा है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत रविवार रामनवमी को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है।पेप्टेक सिटी समिति के अध्यक्ष पूर्व प्राचार्य डॉ.आरके मिश्रा ने बताया कि कॉलोनी में माता का मंदिर बनाने के लिए लोगों ने सहमति जताई थी। सभी लोगों के सहयोग से मंदिर निर्माण हो गया है। जयपुर से माता की मूर्ति लाकर उनकी प्राण प्रतिष्ठा कराई गई है। 2 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ यह महोत्सव शुरू हुआ। 3 अपै्रल गुरूवार को वेदियों को पूजन हुआ, शुक्रवार को महास्नान एवं नगर भ्रमण का कार्यक्रम रखा गया। शनिवार को हवन एवं पूर्णाहुति का कार्यक्रम है। रविवार 6 अप्रैल नवमीं के दिन श्रीराम दरबार की आरती, भण्डारा एवं कन्या भोज होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक ललिता यादव को आमंत्रित किया गया है। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए नपाध्यक्ष ज्योति चौरसिया से आग्रह किया गया है। नवरात्रि में पेप्टेक सिटी में रहने वाली महिलाएं देवी पूजन के लिए विभिन्न स्थानों में जाती थीं लेकिन अब कालोनी में मंदिर बनने से उन्हें माता की आराधना करने के लिए यहीं अवसर मिल सकेगा








