
छतरपुर। बिजावर क्षेत्र के ग्राम शाहगढ़ निवासी एक छात्र ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। छात्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। शाहगढ़ निवासी जगन यादव ने बताया कि उसका पुत्र अनिल यादव कॉलेज की पढ़ाई कर रहा है। बीते रोज जब घर पर कोई नहीं था तब अनिल ने अज्ञात कारणों से जहर का सेवन कर लिया। जैसे ही जगन को इस बारे में जानकारी लगी वह आनन-फानन में अनिल को लेकर बिजावर अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद छात्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल जिला अस्पताल में छात्र का इलाज किया जा रहा है।







