
छतरपुर। पर्यटन नगरी खजुराहो के वार्ड नं.13 में स्थित लक्ष्मीपुरम् कॉलोनी के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटैरिया से मुलाकात कर उनके यहां होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। सड़क निर्माण न होने से आवागमन में बाधा आ रही है। विधायक से लोगों ने आग्रह किया है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य करवाने में सहयोग करें ताकि उनका यातायात सुगम हो सके।वार्ड 13 लक्ष्मीपुरम् कॉलोनी के रहने वाले ओम द्विवेदी, उमेश हरदैनिया, प्रमोद पाठक, तुलसीदास सोनी, राममनोहर अवस्थी, महेन्द्र दुबे, कमलेश तिवारी, संदीप द्विवेदी, लोकेश अवस्थी सहित अन्य लोगों ने क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन देकर सड़क बनवाने की मांग की। विधायक अरविंद पटैरिया के निवास पर पहुंचकर ज्ञापन देते हुए लोगों ने कहा कि सड़क न होने से उन्हें तमाम मुसीबतों से जूझना पड़ रहा है। यदि सड़क दुरूस्त हो जाएगी तो उनका न केवल आवागमन सुलभ होगा बल्कि अन्य समस्याएं भी हल हो सकेंगी। विधायक ने लोगों को भरोसा दिया कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान निकाला जाएगा।









